
आईसीआईसीआई बैंक ने नए साल में अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब ग्राहकों को जमा राशि पर अधिक ब्याज मिलेगा। कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाते रहते हैं।
निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 2 जनवरी, 2023 से लागू हो गई हैं। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 4.50% से 6.75% तक ब्याज दे रहा है। .
नई ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक अब 15 महीने से दो साल के बीच जमा पर अधिकतम 7.15 फीसदी का ब्याज देगा। बैंक अब 7 दिनों से 29 दिनों की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए 4.50% की ब्याज दर और 30 दिनों से 45 दिनों की परिपक्वता वाली जमाओं के लिए 5.25% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

