पंकज त्रिपाठी : दुखों का पहाड़, जीजा की मौत के बाद हास्पिटल में एडमिट बहन, हालत नाजुक

Spread the love

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीवन में अचानक एक दुखद घटना घटी है। उनके एक्सीडेंट में जीजा की मौत हो गई है, जिसके कारण उनकी बहन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस अफवाह के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने त्रिपाठी परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने विलेन का किरदार निभाकर भी लोगों के दिलों पर राज किया है. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एक हादसे में उनके जीजा की मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और ओटीटी जगत के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक एक्टर की बहन सरिता तिवारी और जीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई. वहीं, बहन अस्पताल में भर्ती है।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ, जो जीटी रोड के पास है. इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन धनबाद के एसएनसीयू अस्पताल में भर्ती हैं. हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ.

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार

राजेश तिवारी और सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे. निरसा बाजार चौक पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राजेश और सरिता की कार दूसरी कार से टकरा गई, जिससे हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई.

पंकज त्रिपाठी की बहन आईसीयू में भर्ती हैं

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. राजेश की हालत गंभीर होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी वह बच नहीं सका। सरिता तिवारी आईसीयू में भर्ती हैं.

जीजाजी रेलवे में नौकरी करते थे

आपको बता दें कि राजेश तिवारी चित्तरंजन रेलवे में नौकरी करते थे. उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी. लेकिन वह छुट्टियों में अपने घर गोपालगंज आये हुए थे. ये हादसा तब हुआ जब वो वहां से लौट रहे थे. इस हादसे के बाद संभावना जताई गई है कि पंकज त्रिपाठी धनबाद जा सकते हैं.

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सारा अली खान, करिश्मा कपूर, संजय कपूर जैसे कलाकार हैं। इससे पहले जनवरी में उनकी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई थी।


Read More : लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण का मतदान – 19 अप्रैल की अपडेट

Read More : Viral Reel: Famous YouTuber’s Abhradeep Saha Last Controversial Feud with Karan Johar Before Death

Read More : Shinde’s Determination: Pledging to Confront Lawrence Bishnoi Following Encounter with Salman Khan


Auspicious Associates Group

Auspicious Associates financial services &

IT solution services contact Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *