Atal Foundation के सौजन्य से आयोजित प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में सोमवार 25 दिसंबर, को पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय अटल सम्मान और तीसरी बार अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली : इस बार देश से विभिन्न लोगो के आये हुए आवेदनों में से 35 लोगो को अटल गौरव सम्मान और 11 लोगो को अंतरराष्ट्रीय अटल सम्मान से सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई उपस्थित रहे। उन्होंने अटल गौरव और अटल अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ बीजेपी नेता श्याम जाजू , (विश्व प्रशिद्ध ज्योतिषी) राजेश ओझा , (पीठाधीश्वर द्वारकाधीश) बागेश कुमार गोश्वामी , बम्बालाल दिवाकर , (सुचना आयुक्त भारत सरकार) उदय महोरकर, और हेराको बैंक हरियाणा चैरमैन ठाकुर हुकुम सिंह भाटी उपस्थित रहे ।

पूर्व पीएम की जयंती पर 35 को अटल गौरव और 11 को अटल अंतरराष्ट्रीय सम्मान
मुख्य अतिथि डाॅ. महेंद्र मुजा पूरा ने इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा 2047 से पहले भारत के विश्व गुरु बनने की जो बात हो रही है उसके पीछे अटल बिहारी वाजपेई की ही मनसा थी। अटल फाउंडेशन भी उनके नक्शे कदम पर समाज के लिए कार्य करते हुए देश के आगे बढाने में सहयोग कर रहा है। अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह ने इस मौके पर कहा अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए इस फाउंडेशन को बनाया गया था। हमें खुशी है कि यह फाउंडेशन अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने के लिए बनाया गया।

डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी एसोसिएट प्रोफ़ेसर क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
अटल फाउंडेशन के सौजन्या से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रति वर्ष एक समारोह का आयोजन किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रति चयनित 11 पुरस्कारों में से चार विदेशी भारतीय नागरिकों को ‘अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जिसमें बिहार के बेतिया से डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय अटल पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो चीन के क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत है। साथ ही कृष्ण कुमार श्रेष्ठ, संसद, बारा, नेपाल को ‘अंतरराष्ट्रीय अटल सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें द्विपक्षीय शांति के श्रेणि में दिया गया। दक्षिण कोरिया से टोनी को सम्मान दिया गया।


अटल अंतरराष्ट्रीय सम्मान
अटल फाउंडेशन – ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अटल पुरस्कार 2023 की घोषणा की

