ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक G-20 summit भारत यात्रा के आखिरी दिन दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में स्वामी नारायण भगवन का अभिषेक और पूजा अर्चना किये।
प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति 10 सितंबर की सुबह दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुच के भगवन स्वामी नारायण जी का पूजा अर्चना किये । शुक्रवार को ब्रिटेन के पीएम ने खुद को ‘गर्वित हिंदू’ बताया और यहां अपने प्रवास के दौरान एक मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जताई।
उन्होंने एएनआई समाचार एजेंसी को बताया, “मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ। मैं ऐसा ही हूं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक यहां रहने के दौरान मैं एक मंदिर का दौरा कर सकूंगा।” ऋषि सुनक ने कहा कि उन्होंने रक्षा बंधन तो मनाया, लेकिन उनके पास कृष्ण जन्माष्ठमी ठीक से मनाने का समय नहीं था, इसलिए उन्होंने मंदिर जाकर “इसकी भरपाई” करने की आशा की।

धर्म स्थल शांति का प्रतिक होता है ऐसे में मुझे स्टीव जॉब्स (Steve Jobs ) की याद आई, जो एप्पल कंपनी केCEO और अमेरिकी बिज़नस मेन हैं उन्होंने अक इंटरव्यू में बताया की वो भी धर्म में काफी विश्वास रखते है कॉलेज के दिनों में वो काफी परेशानी महसूस कर रहे थे तो वो अमेरिका में स्थित कृष्ण मंदिर में भोजन शाम का भोजन मिलता था प्रसाद के में वो वह जा के प्रसाद लेते थे और मंदिर में समय बिताते थे ऐसे हैं हमारे हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वाले महान व्यक्ति।
ऋषि सुनक और उनकी पत्नी रविवार सुबह करीब 6 बजे अक्षरधाम मंदिर पहुचे और वहां एक घंटा बिताएंगे। पुलिस ने पहले ही सुनिश्चित कर लिया है कि सुनक की यात्रा के लिए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे । केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने “जय सिया राम” कहकर उनका स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष, भगवद गीता की एक प्रति और एक हनुमान चालीसा भी उपहार में दी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने गले मिलते हुए एक तस्वीर साझा की और कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।


2 thoughts on “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत यात्रा के आखिरी दिन 10 सितंबर को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुचे।”