श्री राधारानी की कृपा से जुड़ें पावन ‘ब्रज चौरासी कोस यात्रा’ में: एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव
आप सभी श्री राधा कृष्ण प्रियजनों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक श्री लाडली राधारानी के आशीर्वाद से श्री ब्रज
चौरासी कोस मंडल यात्रा करने का आप सबको सोभाग्य प्राप्त हो रहा है। आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।
●श्री ब्रज चौरासी कोस यात्रा करना हर किसी के सोभाग्य की बात नहीं है। ये वहीं कर पाता है जिस पर श्री राधारानी की असीम कृपा हुई है। संसार के जरूरी कार्य छोडकर भी अगर यात्रा करनी पड़े तो परिवार सहित करनी चाहिए। और आपके कारण अगर किसी और जीव को यात्रा करने का सोभाग्य मिल जाए तो उसका पुण्य ब्रम्हा जी भी नहीं बता सकते। इसलिए भागवत कार्यो का जितना प्रचार हो सके करना चाहिए।
●अपने माता-पिता को हो सके तो उनके जीवन काल में एक बार ब्रज यात्रा जरूर करवाए। इससे ज्यादा अच्छा कार्य आप उनके लिए कुछ नहीं कर सकते। हमारा अंतिम उद्देश्य भागवत प्राप्ति करना है इसलिए माता पिता के लिए इससे उतम कुछ भी नहीं।
● बच्चों को उचित संस्कार देने आज के समय में बहुत जरूरी है इसलिए उनको भगवान के भक्तों के चरित्र एवं भगवान के नाम का कीर्तन एवं जप करने के लिए प्रेरित करे। बच्चों को ब्रजयात्रा में शामिल करे जिससे उनकी रुचि भगवान के कार्यो में लगे। और आने वाली नस्लें संस्कारी बने। जो अपने माता-पिता का जीवन पूर्ण ध्यान रखे और समाज के लिए भी लाभदायक कार्य करे।
● हमारे आश्रम में कमरे सीमित होने के कारण 100 भक्तों की लिमिट रखी गई है। इससे ज्यादा बुकिंग होने पर 100 भक्तों से ऊपर जो भी यात्रा की बुकिंग आएगी वो हम अगली यात्रा में शामिल करेगें।
●सीट लिमिटेड होने के कारण अपनी यात्रा की बुकिंग करवा कर अपना टोकन नंबर आवश्य प्राप्त करे ।
● आपका आठ दिन हमारे आश्रम में रहना होगा। और सात दिन की यात्रा होगी।आश्रम में आठ दिन रहने का,यात्रा के लिए सात दिन गाड़ियों में जाने का एवं आठ दिन भोजन का पर व्यक्ति 15000 रखा गया है। अपनी बुकिंग आप 5000 अग्रिम राशि जमा करके टोकन नंबर लेले अपना। जिससे आपको उचित समय पर सब जानकारियां हो जाए।
“वृंदावन सो वन नहीं, नंदगाँव सो गाँव। वंशीवट सो वट नहीं, कृष्ण नाम सो नाम।।”
●सात दिन यात्रा रोज़ सुबह आश्रम से वातानुकूलित गाड़ियों में चलेगी और शाम को आश्रम में ही वापिस आएगी।
●चौरासी कोस में फेला ब्रज क्षेत्र साक्षात भगवान श्री राधा कृष्ण का निज एवं दिव्य धाम है। तो कृप्या यात्रा में जहा भी जाए। बस ये ध्यान रखे कि हमें भगवान के घर को साफ़ सुथरा रखना है। कहीं भी गंदगी ना फैलाये ब्रज में। और हो सके तो गंदगी को साफ़ करे जिससे ब्रज को साफ रखने का सोभाग्य मिले आपको।
●बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए विशेष सुविधा रहेगी और पूरा आरामदायक उनके लिए यात्रा रहेगी।
●आवश्यक दवाईयों का इंतजाम रहेगा। मगर रेगुलर इस्तेमाल होने वालीं अपनी दवाये अपने साथ रखे। जेसे बीपी, सुगर,अस्थमा, या इंसुलिन आदि आदि।
बाकी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप महाराज जी से बात कर सकते है जिनका संपर्क नीचे दिया गया है। ।
ब्रज की रज में वह शक्ति है जो बड़े-बड़े संतों और देवताओं के मन को भी मोह लेती है। इसी पावन रज का स्पर्श करने और श्री राधा-कृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन हेतु राम सेवा आश्रम, वृंदावन के तत्वावधान में, परम श्रद्धेय श्री विनय कृष्ण जी महाराज के मंगलमय सानिध्य में 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक ‘श्री ब्रज चौरासी कोस मंडल यात्रा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
ब्रज यात्रा का महत्व: सौभाग्य और कृपा का संगम
ब्रज चौरासी कोस की यात्रा का महत्व। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। यह हमारे जीवन के उन पलों में से एक है, जो हमें हमारे धर्म, हमारी संस्कृति और हमारे भगवान, श्री कृष्ण से जोड़ता है।
ब्रज चौरासी कोस की यात्रा उन रास्तों पर चलने का नाम है, जहाँ कभी हमारे आराध्य श्री कृष्ण ने अपनी लीलाएँ रची थीं। मथुरा की गलियों से लेकर वृंदावन के कुंज-गलियों तक,
गोकुल से लेकर बरसाना और नंदगाँव तक, हर जगह भगवान कृष्ण की मनमोहक कहानियाँ छिपी हैं। क्या आप उन पवित्र स्थलों की कल्पना नहीं करना चाहेंगे, जहाँ श्री कृष्ण ने अपनी मधुर बंसी बजाई थी? क्या आप उन कुण्डों में स्नान नहीं करना चाहेंगे, जहाँ उन्होंने अपनी गोपियों के साथ रास रचाया था?
हम में से बहुत से लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ में उलझे रहते हैं। जीवन की जिम्मेदारियाँ, परेशानियाँ और तनाव हमें अक्सर घेर लेते हैं। ऐसे में, यह यात्रा हमें इन सबसे कुछ समय के लिए दूर ले जाएगी। यह यात्रा हमें अपनी आत्मा की गहराइयों में झाँकने का मौका देगी। जब आप गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे, तो आप महसूस करेंगे कि कैसे हर कदम के साथ आपकी आत्मा का भार हल्का हो रहा है। जब आप ब्रज के पवित्र वनों से गुज़रेंगे, तो आप पाएंगे कि आपको एक नई ऊर्जा और शांति का अनुभव हो रहा है।
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करने से व्यक्ति 84 लाख योनियों से मुक्ति पा सकता है। यह हमें मोक्ष की ओर ले जाने वाला एक मार्ग है। यह केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक ऐसा सौभाग्य है, जो हर किसी को नहीं मिलता।
कई लोग सोचते हैं कि यह यात्रा बहुत कठिन होगी। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि आज के समय में यात्रा को बहुत ही सुविधाजनक बना दिया गया है। अगर आप पैदल चलने में असमर्थ हैं, तो वाहनों की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस यात्रा में आपकी श्रद्धा ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति होगी। जब हृदय में श्री कृष्ण का नाम होगा, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं लगेगा।
यह यात्रा केवल अकेलेपन में नहीं, बल्कि समूह में की जाएगी। इस यात्रा के दौरान हम एक-दूसरे के साथ मिलकर चलेंगे, भजन-कीर्तन करेंगे और एक परिवार की तरह इस अनुभव को साझा करेंगे। यह आपसी प्रेम और सौहार्द का एक सुंदर प्रतीक होगा।
तो आइए, हम सब मिलकर इस पुण्य यात्रा पर चलने का संकल्प लें। अपने जीवन में एक बार इस आध्यात्मिक अनुभव को ज़रूर जिएँ। यह यात्रा आपके मन को शांत करेगी, आपकी आत्मा को शुद्ध करेगी और आपको भगवान श्री कृष्ण के और करीब लाएगी।
जय श्री राधे! जय श्री कृष्णा!
श्री विनय कृष्ण महाराज
श्री राम सेवा आश्रम,
श्री वृन्दावन धाम
श्री राधे राधे
सम्पर्क सूत्र :- 7906297061,
9779626244
अधिक जानकारी के लिए जुड़ें Follow the Shri Braj Yatra(श्री ब्रज यात्रा) श्री वृन्दावन धाम।
Youtube: https://youtube.com/@braj84kossmandal?si=if_DsRyq7ZfvzIha
Instagram: https://www.instagram.com/braj84darshan?igsh=MWRzMXlqNWlxOHoxbQ==
WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBjKvzKGGGPoE0T3B0y
Facebook: https://www.facebook.com/share/1D5xAQKTpc/

